देवरी: मनकडीहा गांव की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप
Deori, Giridih | Aug 10, 2026 देवरी प्रखंड के मनकडीहा गांव की सड़क की स्थिति बेहद बदतर हो चुकी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष मौके पर लोगों से समर्थन जुटाने के दौरान कांग्रेस जिला महासचिव अनिल चौधरी मनकडीहा गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने सोमवार को सबसे पहले उन्हें गांव की जर्जर सड़क की समस्या से अवगत कराया।