चैनपुर: चैनपुर के छात्रावास से चोर दरवाजे उखाड़ ले गए, छात्रों को कुएं से ढोना पड़ रहा पानी
चैनपुर: प्रशासन के बड़े-बड़े दावों के बीच चैनपुर प्रखंड अंतर्गत प्रेमनगर प्रोजेक्ट स्कूल के समीप स्थित छात्रावास आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। दूर-दराज और दुर्गम पाठ क्षेत्रों जैसे डोकापाठ, कचापाठ आदि से आकर पढ़ाई करने वाले गरीब और आदिवासी छात्र यहाँ अत्यंत कठिन एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। छात्रावास के भवन की स्थिति बेहद भयावह हो