हनुमानगढ़: टाउन में एक मकान से 30 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में फरार वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन में एक मकान से 30 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में हनुमानगढ़ टाउन थाना में दो जनों के खिलाफ व एक मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी से हनुमानगढ़ टाउन पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।