परसिया: नेहरिया मामले में ट्रांसपोर्टर ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, सीआईएसएफ खदान से ट्रक को पुलिस चौकी ले गई
नेहरिया कोयला खदान में स्लैग के स्थान पर स्टीम कोयला ले जाने के आरोप में सीआईएसएफ द्वारा पकड़े गए ट्रक के मामले में अब संबंधित ट्रांसपोर्टर सामने आए हैं। ट्रांसपोर्टर ने सोमवार को चार बजे प्रेस वार्ता में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण को षड्यंत्र से प्रेरित बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।