बेलसंड: बेलसंड में विधायक अमित कुमार रानू ने किया ध्वजारोहण और जन सेवा कार्यालय का उद्घाटन
बेलसंड। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेलसंड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड कोठी चौक पर विधायक अमित कुमार रानू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।