हाथरस: बागला मार्ग से अलीगढ़ रोड तक हर घर तिरंगा के अंतर्गत DM के निर्देशन में कई स्कूलों के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बागला मार्ग से मंगलवार सुबह 9:30 बजे के लगभग अलीगढ़ रोड तक हर घर तिरंगा के अंतर्गत डीएम के निर्देशन में कई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया इस रैली में आने वाले 15 अगस्त को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों को संदेश दिया जागरूकता रैली में बच्चों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयकारे लगाए रैली सुरक्षा में पुलिस बंदोबस्त में रही