सुपौल में दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज अपहरण कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल पटाक्षेप कर दिया। भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज, SH-91 के पास फिल्मी अंदाज में अपहृत किए गए 20 वर्षीय युवक मोहम्मद जीशान खान को सुपौल पुलिस ने अररिया जिले के फुलकाहा से सकुशल बरामद कर लिया।वारदात के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के लिए करीब 4 राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल एसपी शरथ आर. एस. के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस और STF के सहयोग से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया।पुलिस ने इस मामले में वारदात में इस्तेमाल चारपहिया वाहन जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, जीशान और आरोपियों के बीच कथित अवैध कारोबार में रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। पुलिस मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।आखिर दिनदहाड़े हुए इस अपहरण की पूरी कहानी क्या है? पुलिस ने 12 घंटे में कैसे पहुंचाई जीशान तक? देखिए पूरी रिपोर्ट।#Supaul #SupaulNews #BiharNews #SupaulCrime #Kidnapping #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #BiharBreakingNews #STF #PoliceAction #Araria #Phulkaha #WeeHoursNews #LatestNews #BiharNewsToday
Bihar, India | Sep 29, 2026