क्या बिहार में शराबंदी कानून लागू है? यह दृश्य खुशरुपुर का बताया जा रहा है जहां शुक्रवार को एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई । गाड़ी का ड्राइवर भाग निकला। जब लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि उसमें शराब की बोतलें भरी पड़ी है। ये लोग पुलिस को सूचना देने के बजाय गाड़ी से शराब ले ले कर भागने लगे। शराब की लूट होने लगी। एक बोतल, दो बोतल, चार बोतल, यानी हाथ में जितना आ सकता था उतना ले लेकर भाग रहे थे। एक महिला ने सबको पकड़ने की कोशिश की वीडियो बनवाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नहीं तो कोई नहीं जान पाता कि शराब के प्रति लोगों में इतना आकर्षण है कि वीडियो बनने के बाद भी शराब की बोतल नहीं रखी। न कानून का डर न समाज का। बस दारू । आप भी देखिए ये नजारा
Barh, Patna | Aug 22, 2026