आनंदपुरी: ऑपरेशन साइबर प्रहार में आनन्दपुरी थाना पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत आनंदपुरी पुलिस ने भोले-भाले लोगों के नाम पर सिम कार्ड जारी करवाकर साइबर अपराधियों को बेचने वाले मुख्य एजेंट सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में प्रतिबिंब पोर्टल से मिले संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच के दौरान मामला सामने आया।