तिरोड़ी: चाकाहेटी में 37.49 लाख के अटल सुशासन भवन का लोकार्पण, विधायक गौरव सिंह पारधी: पंचायत स्तर पर मिलेंगी सुविधाएँ
तिरोड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकाहेटी के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। यहां 37.49 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित अटल सुशासन भवन का लोकार्पण विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण भी किया और ग्रामीणों से संवाद किया।