दुधि: बभनी में बारिश से प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल और दो बिजली के खंभे गिरे, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित
सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर नुकसान हुआ है।बभनी ब्लॉक के डूभा गांव में बारिश के चलते ग्यारह हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के दो खंभे गिर गए। इससे डूभा गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीण अंधेरे और अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बिजली विभाग की टीम गिरे हुए खंभों की मरम्मत कर रही है