खैरलांजी: ग्राम पंचायत खैरलांजी में 25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने तहसीलदार व सीईओं को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत खैरलांजी द्वारा राज्य वित्त योजना के तहत करीब 25 लाख रुपये की लागत से तहसील कार्यालय के बाजू में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर निर्माण स्थल बदलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर नया सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है, उसके ठीक बाजू में पहल