टोंक: टोंक में जिला स्तरीय बाल कला उत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Tonk, Tonk | Sep 27, 2026 टोंक में जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी टोंक की ओर से अभिज्ञान महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की गई। 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स-2026 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 272 बाल चित्रकारों ने हिस्सा लिया।