चंदिया: पतरहटा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
Chandia, Umaria | Aug 15, 2026 चंदिया क्षेत्र के ग्राम पतरहटा में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पंचायत भवन पतरहटा में सरपंच सोनेलाल कोल सहित विभिन्न विद्यालयों में जनपद सदस्य एवं चंदिया भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।तिरंगे की शान और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।