हटा: हटा SDM राकेश मरकाम ने घुटरिया गांव में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर MPRDC कर्मचारियों को निर्देश दिए
Hatta, Damoh | Aug 14, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव के सतत निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम द्वारा आज हटा ब्लाक की ग्राम पंचायत घुटरिया में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया प्राथमिक शाला घुटरिया और माध्यमिक शाला घुटरिया में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर जानकारी ली