लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने हेतु लोहरदगा उपायुक्त को लिखा पत्र
जिले के चंदवा-लुकुइया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने लोहरदगा उपायुक्त को रविवार की सुबह करीब दस बजे पत्राचार कर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।