श्रीनगर: श्रीनगर थाना के नए थानाध्यक्ष बने राहुल कुमार
श्रीनगर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में राहुल कुमार ने शनिवार को चार बजे पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के नशे के कारोबार और सेवन के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।