सूरजपुर: पटवारी एंजलीना भगत के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल, एफआईआर से नाम हटाने की मांग की गई
पटवारी एंजलीना भगत के खिलाफ झिलमिली थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने विरोध जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर से पटवारी का नाम हटाने की मांग की है। पटवारियों का कहना है कि जमीन संबंधी मामले में विभागीय जांच अभी चल रही है और जांच में पटवारी की संलिप्तता अथवा हेराफेरी सामने नहीं आई है।