कोलायत: हरियाली अमावस्या पर श्रीकोलायत में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, कपिलसरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पवित्र श्रीकपिल सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया और जरूरतमंदों को दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने गायों को भी चारा खिलाकर सेवा की।