छतरपुर नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क किनारे दुकान लगाने वाले हाथ ठेला व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। जिसको लेकर हाथ ठेला व्यापारियों ने विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर 13 अगस्त दोपहर 1:00 बजे ज्ञापन सौपा और नोटिस निरस्त कराने की मांग की है।