फरीदपुर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को याद कर मनाया गया बलिदान दिवस
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शुक्रवार को फरीदपुर तहसील परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया हाथों में तिरंगा और जुबान पर वंदे मातरम और भारत मां की जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया इसी दौरान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया गया