'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद में देशभक्ति और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारों के साथ समूचा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
#baloddistrict
#chhattisgarh
16 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 14, 2026