गिधौर: मैथिली एक्सप्रेस के पहिए से निकली चिंगारी, आग की अफवाह से जमुई स्टेशन पर मची अफरातफरी
Gidhaur, Jamui | Aug 10, 2026 किऊल-जसीडीह रेल मार्ग पर सोमवार शाम जमुई स्टेशन से खुलते ही साप्ताहिक मैथिली एक्सप्रेस के एस-4 कोच के पहिए के पास अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा। इसे देखकर यात्रियों में ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। शाम करीब सात बजे यात्रियों ने बताया कि चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। घबराए कई यात्री खिड़की और दरवाजों से बाहर निकल गए।