भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ी पहल: ‘अभियान बसेरा-02’ के तहत 3 से 5 डिसमिल तक मिलेगी वासयोग्य जमीन
बेगूसराय में भूमिहीन और वासभूमि रहित परिवारों के लिए बड़ी पहल की गई है। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी ‘अभियान बसेरा-02’ के तहत ऐसे परिवारों को रहने के लिए 3 से 5 डिसमिल तक वासयोग्य भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।
बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अधिकारियों को इस अभियान के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों की पहचान कर उन्हें आवासीय भूमि उपलब्ध कराने और उनके पुनर्वास की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अभियान का उद्देश्य ऐसे परिवारों को सुरक्षित आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराना है, जिनके पास रहने के लिए अपनी वासभूमि नहीं है। प्रशासन की ओर से पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है
#BreakingNews #Begusarai #BJPGovernment #NDA #begusaraidm #jilabegusarai #reelsviralシ #reelsvideo #bihar #BiharPolice #BiharNews
Bihar, India | Sep 29, 2026