मानिकपुर: देर रात शराब के नशे में बाइक सवार ने एक युवक को रौंदा, मौके पर पहुंची पुलिस ने CHC में करवाया भर्ती
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊ गुरदरी गांव में देर रात शौच से लौट रहे 43 वर्षीय रामबरन को नशे में धुत गांव के सलौन ने बाइक से टक्कर मार दी। गिरने पर बाइक सवार उसे रौंदकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। शनिवार तड़के 2 बजे डॉक्टर ने बताया कि हालत बेहतर है, लेकिन कमर में चोट से चल नहीं पा रहा।