गढ़वा: गढ़वा पहुंचे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने परिषदन में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Garhwa, Garhwa | Aug 13, 2026 आगामी परिसीमन प्रक्रिया और उसके झारखंड के आदिवासी समाज पर संभावित प्रभाव को लेकर गुरुवार को गढ़वा परिसदन भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकार, पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों की सुरक्षा तथा ST आरक्षित सीटों के संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता