पहाड़ी: ऑपरेशन मुस्कान में पहाड़ी पुलिस का सराहनीय योगदान
डीग एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत डीग पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी में सफलता हासिल की है। पहाड़ी थाना पुलिस ने करीब 20 से 25 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाए हैं। पुलिस के इस प्रयास से मोबाइल गुम होने वाले लोगों को राहत मिली है। बुधवार रात्रि 8 बजे मिली जानकारी।