हज़ारीबाग: देशवारी के पास भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत; मां गंभीर
बड़कागांव-केरेडारी मुख्य पथ पर देशवारी के समीप रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बेलतू निवासी परिवार बाइक से बेलतू से जोको की ओर जा रहा था। इसी दौरान देशवारी के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।