Public App Logo
सरैया–बॉडी पोखरी मार्ग पर तीन पुलों की तत्काल जरूरत मानिकपुर ब्लॉक अंतर्गत सरैया से बॉडी पोखरी, कौबरा, हनुवा, पतेरिया, गढ़चपा, रामपुर होते हुए इलाहाबाद रोड को जोड़ने वाला करीब 10 किलोमीटर लंबा मार्ग आज बारिश के कारण ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। थोड़ी-सी बारिश होते ही इस मार्ग पर बने तीन नालों में पानी का तेज बहाव शुरू हो जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर पानी पार करना पड़ता है। जनहित में इस मार्ग पर तीन पक्के पुलों का निर्माण बेहद जरूरी है। यदि इन तीन स्थानों पर पुल बन जाएं तो सरैया, बॉडी पोखरी, कौबरा, हनुवा, पतेरिया, गढ़चपा और रामपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यह मार्ग इलाहाबाद रोड से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है कि इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर तीन पुलों के निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई हो सके। यह किसी एक गांव की नहीं, बल्कि कई गांवों के आवागमन और जनहित से जुड़ी गंभीर समस्या है। जनहित में आवाज उठाइए—वीडियो शेयर कीजिए। - Manikpur News