कोंडागांव: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल स्मारक कोंडागांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज रविवार 16 अगस्त को कोंडागांव में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शाम 6 बजे अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।