फरीदाबाद (खबर) कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक में ही भिड़े कांग्रेसी, भारत अरोड़ा और ईशांत कथूरिया के बीच जमकर हुआ विवाद।
ईशांत कथूरिया ने भारत अरोड़ा से कथित तौर पर सवाल किया कि वह कांग्रेस की बैठक में क्यों आए हैं। उन्होंने भारत अरोड़ा को गैर-कांग्रेसी बताते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी से अलग होकर पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, उन्हें कांग्रेस की बैठक में नहीं आना चाहिए। इसी बात पर भारत अरोड़ा भड़क गए और उन्होंने ईशांत कथूरिया की बात का विरोध किया।
ज्ञात रहे कि बीते पार्षद चुनावों में भारत अशोक अरोड़ा कांग्रेस से पार्टी का टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ें थे।
#हरियाणा #फरीदाबाद #युवाकांग्रेसीनेता #भारतअशोकअरोड़ा #ईशांतकथूरिया
Haryana Faridabad YoungCongressLeader IndiaAshokArora IshantKathuria
खबर जड़ से KHABAR JAD SE