गोरखपुर: जमीनी विवाद में घायल युवक सुधाकर गौड़ की इलाज के दौरान मौत, मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर हुआ जमकर हंगामा
गुलरिहा थाना अंतर्गत खुटहन खास गांव में हुए जमीनी विवाद में घायल हुए युवक सुधाकर गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।बीते 7 अगस्त को जमीन की पैमाइश में हुए विवाद के दौरान मारपीट में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पैमाइश के लिए आए राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में एक पक्ष ने सुधाकर पर हमला कर दिया था।