खंडवा में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामनगर चौकी, थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 पेटी प्लेन देशी शराब, कुल 54 लीटर, जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 22 हजार 800 रुपये बताई गई है।