मुगलसराय: अलीनगर जफरपुर में बंद कमरे में नग्न हालत में मिले पति-पत्नी, पत्नी की हुई मौत
अलीनगर के जफरपुर में बंद कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस ने आज शनिवार सुबह 10 बजे को घर का दरवाजा तोड़कर जांच की तो बिस्तर पर पति-पत्नी संदिग्ध हालत में मिले। पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि पति जीवित मिला, जिसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पति के होश में आने पर घटना का राज खुलने की उम्मीद है।