मुरैना नगर: मुरैना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता पर आयुक्त मनोज पुष्प की गिरी गाज,17 फाइलें 30 दिन अटकाने पर तत्काल निलंबित।
मुरैना में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त मनोज पुष्प ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।विभागीय समीक्षा में खाद्य कारोबारियों के लाइसेंसों और रजिस्ट्रेशन से जुड़े 17 प्रकरण निर्धारित समय-सीमा के बावजूद 30 दिन से अधिक समय लंबित मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ही कार्रवाई की गई।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय गना होगा।