बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मां ज्वाला देवी मंदिर के समीप बाईपास तिराहे में शराब के नशे में हंगामा कर रहे 4 लोगों को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी मां ज्वाला देवी मंदिर के समीप बाइपास तिराहे में गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात को कानपुर से बांदा जा रहे कार सवार चार लोग गाड़ी खड़ी करके नशे में हंगामा कर रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी गस्त में थे। चारों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को दिन में करीब 1:30 बजे न्यायालय भेज दिया गया।