Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत +2 पब्लिक हाई स्कूल, सूर्यगढ़ा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक रामानंद मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद इजाज आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप तथा विद्यालय प्रधान निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं मंगलाचरण से हुआ। अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय के संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, नामांकन वृद्धि तथा सरकार की शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों एवं समिति सदस्यों से विद्यालय को सामुदायिक सहभागिता का केंद्र बनाने का आह्वान किया। विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक शिक्षा, अनुशासन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित मूल्यांकन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सरोज कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, विद्यालय विकास योजना, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति तथा शिक्षा में समुदाय की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य परवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। #lakhisarai

MORE NEWS

🔥 पंचों ने रखी दलील, बुजुर्गों ने किया विरोध… रात तक चला महा - मंथन फिर ग्रामीणों ने लिया ऐसा फैसला, जिसकी उम्मीद नहीं थी!
#Bihar #Lakhisarai#DeathFeast
#DeathFeastBoycott #SocialReform
#SocialChange
#SocialAwareness
#CommunityDecision
#SocialMovement
#EducationFirst
#svajansamachar

🔥 पंचों ने रखी दलील, बुजुर्गों ने किया विरोध… रात तक चला महा - मंथन फिर ग्रामीणों ने लिया ऐसा फैसला, जिसकी उम्मीद नहीं थी! #Bihar #Lakhisarai#DeathFeast #DeathFeastBoycott #SocialReform #SocialChange #SocialAwareness #CommunityDecision #SocialMovement #EducationFirst #svajansamachar

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 17, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक-16/08/2026

*वैली ऑफ हर्बल गार्डन  चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजाति ग्राम में शुभारंभ करने के संबंध में*।

चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई एवं संग्रामपुर पंचायत में जिला प्रशासन , कृषि विभाग अंतर्गत उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी क्षेत्र और पूरी वैली को हर्बल गार्डन के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से कुल 20 प्रकार के दुर्लभ हर्बल मेडीसिनल प्लांट्स का पौध रोपण जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उद्यान पदाधिकारी जनजाति ग्रामवासियों के साथ किया गया। साथ ही कालमेघ और तुलसी के बीज का बीज खुले खेत में की गई। 

20 प्रकार के हर्बल के पौधे में वच, अजवाइन,काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज,शतावर, काली मूसली, पत्थर चूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दम बेल, सेन्ट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली, कालमेघ आदि हैं जिनके  पांच पांच पौधे बेड बनाकर ग्रामीणों के साथ रोपण किया गया। 
इन पहाड़ी ग्रामों के ग्रामीणों के बीच हर्बल पौधों के महत्व के बारे में समझाया गया तथा कृषि विभाग के डीबीटी साइट पर उनके निबंधन करने और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया गया। कृषि यंत्रों का वितरण और उसके लिए निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। 
इसके पूर्व में भी इस क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा भ्रमण किया गया था और इस सुंदर प्राकृतिक वैली को वैली ऑफ हर्बल मेडीसिनल गार्डन के तौर पर विकसित करने का कृषि एवं उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। उसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों को आज रोपित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये 20 प्रकार के दुर्लभ पौधों के माध्यम से धान गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकल कर कैश क्रॉप की दिशा में एक नई पहल होगी जिसका लाभ सीधे तौर पर यहां के किसानों को मिलेगा। इसके बाद उद्यानिक व्यवसाय और प्रोसेसिंग, कृषि यंत्र, डिस्टिलेशन सेंटर तथा वाहन की अनुदानिक व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा किए गए प्रयासों और वहां के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई नई खेती के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय, अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा महजनमा ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-16/08/2026 *वैली ऑफ हर्बल गार्डन चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजाति ग्राम में शुभारंभ करने के संबंध में*। चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई एवं संग्रामपुर पंचायत में जिला प्रशासन , कृषि विभाग अंतर्गत उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी क्षेत्र और पूरी वैली को हर्बल गार्डन के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से कुल 20 प्रकार के दुर्लभ हर्बल मेडीसिनल प्लांट्स का पौध रोपण जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उद्यान पदाधिकारी जनजाति ग्रामवासियों के साथ किया गया। साथ ही कालमेघ और तुलसी के बीज का बीज खुले खेत में की गई। 20 प्रकार के हर्बल के पौधे में वच, अजवाइन,काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज,शतावर, काली मूसली, पत्थर चूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दम बेल, सेन्ट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली, कालमेघ आदि हैं जिनके पांच पांच पौधे बेड बनाकर ग्रामीणों के साथ रोपण किया गया। इन पहाड़ी ग्रामों के ग्रामीणों के बीच हर्बल पौधों के महत्व के बारे में समझाया गया तथा कृषि विभाग के डीबीटी साइट पर उनके निबंधन करने और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया गया। कृषि यंत्रों का वितरण और उसके लिए निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। इसके पूर्व में भी इस क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा भ्रमण किया गया था और इस सुंदर प्राकृतिक वैली को वैली ऑफ हर्बल मेडीसिनल गार्डन के तौर पर विकसित करने का कृषि एवं उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। उसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों को आज रोपित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये 20 प्रकार के दुर्लभ पौधों के माध्यम से धान गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकल कर कैश क्रॉप की दिशा में एक नई पहल होगी जिसका लाभ सीधे तौर पर यहां के किसानों को मिलेगा। इसके बाद उद्यानिक व्यवसाय और प्रोसेसिंग, कृषि यंत्र, डिस्टिलेशन सेंटर तथा वाहन की अनुदानिक व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा किए गए प्रयासों और वहां के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई नई खेती के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय, अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा महजनमा ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 16, 2026

बेटे को श्रद्धांजलि देने पहुंची मां… मगर आंसुओं ने कह दी दिल की बात ।#Lakhisarai #सूर्यगढा #ITBP
#MartyrSolder

बेटे को श्रद्धांजलि देने पहुंची मां… मगर आंसुओं ने कह दी दिल की बात ।#Lakhisarai #सूर्यगढा #ITBP #MartyrSolder

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 16, 2026

** 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय में गरिमामय समारोह का आयोजन **
.
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री सुनील कुमार, माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलााधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.
ध्वजारोहण के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳

** 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय में गरिमामय समारोह का आयोजन ** . आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री सुनील कुमार, माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलााधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। . ध्वजारोहण के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳

Lakhisarai, Bihar | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026

Lakhisarai, Bihar | Aug 15, 2026

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत +2 पब्लिक हाई स्कूल, सूर्यगढ़ा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक रामानंद मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद इजाज आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप तथा विद्यालय प्रधान निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं मंगलाचरण से हुआ। अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय के संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, नामांकन वृद्धि तथा सरकार की शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों एवं समिति सदस्यों से विद्यालय को सामुदायिक सहभागिता का केंद्र बनाने का आह्वान किया। विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक शिक्षा, अनुशासन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित मूल्यांकन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सरोज कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, विद्यालय विकास योजना, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति तथा शिक्षा में समुदाय की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य परवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। #lakhisarai - Surajgarha News