नीम चक बथानी: बंदी में पुलिस ने हत्या के प्रयास के 3 नामजद आरोपी गिरफ्तार किए, जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बंदी से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपलेश कुमार, रवि कुमार और पंकज कुमार से हुई है। तीनों के खिलाफ जमीनी विवाद के बीच लाठी-डंडे और लोहे के रोड से मारपीट कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल करने की प्राथमिकी दर्ज है। तीनों आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायिक विरासत में भेज दिया गया।