सिहोरा: नेशनल हाईवे 30, गंजताल चौराहे के पास, दो ट्रकों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल
सिहोरा थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 30 गंजताल चौराहे के पास आगे जा रहे ट्रक को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटे पहुंची हैं। मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने ट्रक में फंसे हुए युवक को कटर से काटकर बाहर निकालकर उसे सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज जारी है।