सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को उसकी पत्नी के पास से किया गिरफ्तार, 21.65 ग्राम स्मैक बरामद, पहले से हैं 10 मुकदमे दर्ज
सहारनपुर की चिलकाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत शनिवार शाम 4 बजे 21.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।