मालथोन: बरसते पानी में भी कम नहीं हुआ उत्साह: मालथौन में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा
Malthon, Sagar | Aug 16, 2026 शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश भी देशभक्ति के इस महापर्व के उत्साह को कम नहीं कर सकी। बरसते पानी के बीच "आजादी के तराने" गूंजे और तिरंगा पूरी आन-बान-शान से लहराया। किला प्रांगण में हुआ मुख्य समारोह गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य सामूहिक समारोह ऐतिहासिक किला प्रांगण में आयोजित किया।