खरगोन। शहर सहित जिलेभर में मंगलवार को लगातार बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते झिरन्या क्षेत्र की रूपावेल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक उफनती नदी को पार करने की कोशिश करता नजर आया। नदी में तेज बहाव के बीच युवक को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने आवाज लगाकर उसे रोकने की कोशिश की।