Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

मसूरी में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल युवाओं के संघर्ष को किया सलाम मसूरी। देशभर में छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों की गूंज षुक्रवार को मसूरी में भी सुनाई दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन को लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक बताया।अंबेडकर चौक से शुरू हुआ मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षा में पारदर्शिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में छात्रों ने जिस साहस और एकजुटता के साथ अपनी बात रखी, उसने पूरे देश के युवाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस नेता विजयलक्ष्मी कोहली ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया था। आज उसी रास्ते पर चलते हुए युवा अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगी है और सरकार को युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे #BJPGovernment #uttarakhand #dehradun #GaneshJoshi

Mussoorie, Dehradun | Jul 25, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.