पूरनपुर: तमंचे की नोक पर 14 वर्षीय नाबालिग को भगाने का आरोप, तीन पर मारपीट सहित चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को तमंचे की नोक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार 12 अगस्त को उसकी पुत्री घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद लोगों से जानकारी मिली कि कुलदीप पुत्र अवधेश सिंह उसे अपने साथ ले गया है।