मुगलसराय: पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर सावन पर्व के अवसर पर कांवड़ियों को बांटे गए निशुल्क भोजन पैकेट
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर सावन पर्व को देखते हुए कांवड़ियों के लिए निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीडीडीयू रेलवे और आईआरसीटीसी फूड प्लाजा की ओर से कांवड़ियों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कांवड़ियों ने भोजन प्राप्त किया। आयोजकों ने सावन के दौरान यात्रियों और कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य किया।