कलान: कलान में बिजली व्यवस्था को लेकर युवाओं का गुस्सा फूटा, स्टेट हाईवे पर लगाया जाम
कलान। बिजली व्यवस्था को लेकर परेशान लोगों का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर परौर तिराहे के पास जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की