Public App Logo
हाथरस-ब्रेकिंग लाइव फायरिंग बिसावर में घर के बाहर फायरिंग का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर, घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसावर निवासी मुबारक ने दो युवकों पर घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने चांदी के हिसाब को लेकर विवाद शुरू किया और जानकारी न होने पर गाली-गलौज की। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें युवक साफ तौर पर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। मुबारक ने घटना के संबंध में सादाबाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बिसावर का है। #sadabad #fastkhabar1102 #ख़बर_सच_के_साथ #newsupdate - Sasni News