मदाड नदी पलटी ई रिक्शा,छह महिलाएं घायल
जिउतिया पर्व को ले बाजार कर लौट रही थी महिलाओं से भरी ई-रिक्शा मदाड नदी में गिरी
मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ से कासमा जाने वाली स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम में जितिया पर्व को लेकर बाजार कर ई रिक्शा से लौट रही महिलाएं जोगडी गांव के समीप मदाड नदी पुल से सवारी भरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। ई-रिक्शा में सवार सभी छह महिलाएं घायल हो गई । महिलाएं जिउतिया पर्व को लेकर बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। जोगडी पुल पर, जिसकी रेलिंग वर्षों से टुटी है, चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी छोड़ कूद कर भाग गया।
हादसे में ईटकोहिया निवासी सनोज पासवान की पत्नी जयंती देवी , पुत्र आयुष कुमार, ललन पासवान की पत्नी मीना देवी, जई बिगहा निवासी संजय चौहान की पत्नी सोनिया देवी, शिवकुमार चौहान की पत्नी सुनीता देवी एवं पुत्री प्रियंका कुमारी घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना देकर सभी को नदी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सोनिया देवी की हालत गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ.जितेंद्र कुमार ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल की रेलिंग वर्षो से टूटी हुई है। शिकायत के बाद भी रेलिंग का निर्माण नहीं हो पाया है। आए दिन यहां हादसा होते रहता है।
Rafiganj, Aurangabad | Oct 2, 2026