छतरपुर जिले के खजुराहो नगर के पायल चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध स्थिति में एक युवक को दबोचा बताया जा रहा है कि आरोपी एक बोरी में कटे हुए पशु अवशेष ले जा रहा था, जो अचानक सड़क पर बिखर गए सूचना मिलते ही खजुराहो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी का नाम फिरोज खान सामने आया है मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खजुराहो SDOP के निर्देशन पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और वन विभाग को संज्ञान में लाते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है,पुलिस और वन विभाग की टीम जांच में जुटी हैं कि ये अवशेष किस जानवर के हैं वहीं अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी लगातार दबिश दी जा रही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 18, 2026