गुरुग्राम बना नमो क्रिकेट लीग विजेता
नशे के खिलाफ संदेश के साथ नमो क्रिकेट लीग का शानदार समापन
गुरुग्राम को 21 लाख और उपविजेता हिसार को 11 लाख रुपये की पुरस्कार
पंचकूला 4 अक्टूबर : ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग का रविवार को भव्य समापन हो गया। गुरुग्राम विजेता बना। ग्रैंड फिनाले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की ओर से आयोजित इस क्रिकेट लीग में खेल के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। ग्रैंड फिनाले समारोह में केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। तरुण भंडारी ने उनका स्वागत किया।
*गुरुग्राम और हिसार के बीच हुआ फाइनल*
नमो क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला गुरुग्राम और हिसार की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुग्राम की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम ने 7 विकेट खोकर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी हिसार की टीम ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गुरुग्राम ने मुकाबले में बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। हिसार लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाया और उसे 11 लाख रुपये के पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने विजेता गुरुग्राम की टीम को 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। वहीं रनरअप हिसार की टीम को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर रहने वाली जालंधर की टीम को 5 लाख रुपये और चौथे स्थान पर रही कुरुक्षेत्र की टीम को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
*खिलाड़ियों को भी मिले व्यक्तिगत पुरस्कार*
मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। पूरे आयोजन के दौरान क्रिकेट के रोमांच के साथ युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
समापन समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के ओएसडी बीबी भारती और भोपाल खदरी, भजन गायक कन्हैया मित्तल, द ग्रेट खली, कुनाल कुमार, एमप्रो मिसेज औलख, नरेश मित्तल सांवरिया, पवन सोलंकी, नमो क्रिकेट लीग के मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव सूद, रामनिवास गर्ग, रंजीता मेहता, मुकेश सिंगला, ऋषिपाल, राकेश जागोता, अनुराधा पुरी, राकेश गर्ग बिट्टू और दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।